Search for:

पत्थरचट्टा एक चमत्कारिक पौधा

पत्थरचट्टा एक चमत्कारिक पौधा हैं।

 

इसका उपयोग कई तरह की दवाइयाँ बनाने के लिए किया जाता हैं। आयुर्वेद में इसे भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणपुट्टी के नाम से जाना जाता हैं। इसके अलावा मेडिकल साइंस में इसे ब्रायोफिलम पिनाटम (Bryophyllum pinnatum) भी कहते हैं।

🔹️पथरचट्टा का उपयोग कई तरह की बिमारियों में किया जाता हैं।

● गुर्दे की पथरी को खत्म करता हैं:-
पत्थरचट्टा गुर्दे की पथरी को घोलने में मदद कर सकता हैं, खासकर कैल्शियम ऑक्सालेट से बनी पथरी को। इसमें सैपोनिन होते हैं, जो शरीर से पथरी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

● पाचन तंत्र को मजबूत करता हैं:-
पथरचट्टा के पौधे में विटामिन और खनिज होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। पथरचट्टा एसिडिटी और सीने में जलन जैसी पाचन समस्याओं में भी मदद करता हैं।

● प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता हैं:-
पथरचट्टा के पौधे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ बनाते हैं।

● त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:-
पथरचट्टा के पौधे में विटामिन और खनिज होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते है और बालों को भी मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं।

● मधुमेह को नियंत्रित करता हैं:-
पथरचट्टा के पौधे में मधुमेहरोधी गुण होते हैं जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह पौधा रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और मधुमेह के लक्षणों को कम करने में मदद करता हैं।

● वजन प्रबंधन में सहायता करता हैं:-
पत्थरचट्टा के रस में कैलोरी कम होती हैं और यह वजन घटाने या उसे बनाये रखने में मदद करता हैं।

● लीवर को स्वस्थ बनाता हैं:-
पत्थरचट्टा लीवर को साफ और उसके कार्य को बेहतर बनाने में मदद करता हैं।

● घाव भरने में मदद करता हैं:-
पत्थरचट्टा के पत्तों का लेप घाव और चोटों पर लगाने से जल्दी ठीक होते हैं।

● श्वसन सबंधित समस्याओं के लिए:-
पत्थरचट्टा खांसी और अस्थमा जैसी श्वसन संबधित समस्याओं में मदद कर सकता हैं।

● मौखिक स्वास्थ्य में सुधार करता हैं:-
पत्थरचट्टा दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन और उपचार में मदद कर सकता हैं।

🔹️प्रयोग कैसे करें:-
आप पत्थरचट्टा के पत्तों को उबालकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। यदि आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता हैं तो आप काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसका जूस या लेप बनाकर भी उपयोग कर सकते हैं।

Loading

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required