अमृतधारा — हर घर के लिए एक दिव्य आयुर्वेदिक औषधि
#अमृतधारा_क्या_है ?
अमृतधारा आयुर्वेद की एक प्राचीन और प्रभावशाली औषधि है। यह इतनी सरल लेकिन प्रभावशाली दवा है कि हर घर में जरूर होनी चाहिए। बदलते मौसम, धूल, गर्मी, खानपान की गड़बड़ी से होने वाली सामान्य समस्याएं जैसे सिरदर्द, उल्टी, दस्त, अपच, जुकाम, बुखार आदि में यह दवा किसी वरदान से कम नहीं है।
2-4 बूंद अमृतधारा को सादे पानी में मिलाकर पीने से तुरंत लाभ मिलता है। अगर जहरीला कीड़ा काट ले तो इसे लगाने से आराम मिलता है। गले में खराश या सूजन हो तो गरारे करने से राहत मिलती है।
#अमृतधारा_कैसे_बनाएं ?
घर पर अमृतधारा बनाने के लिए केवल तीन चीज़ों की आवश्यकता होती है:
✅ पुदीना सत्व — 500 ग्राम
✅ अजवायन सत्व — 500 ग्राम
✅ भीमसेनी कपूर — 500 ग्राम
इन्हें किसी कांच की बड़ी बोतल में डाल दें। थोड़ी देर में मिश्रण द्रव रूप में बदल जाएगा। यही अमृतधारा है। इसे उपयोग करने के लिए 1 ग्लास पानी में केवल 4 बूंद डालें।
#अमृतधारा_के_फायदे
✅ #बदहजमी: 3-4 बूंद अमृतधारा पानी में डालकर पीने से अपच, उल्टी, दस्त में लाभ मिलता है।
✅ #हैजा: प्याज के रस में 2 बूंद मिलाकर पीने से हैजा में राहत।
✅ #सिरदर्द: 2 बूंद अमृतधारा को ललाट और कान के पास लगाने से सिरदर्द दूर।
✅ #छाती_का_दर्द: मीठे तेल में मिलाकर छाती पर मालिश करने से लाभ।
✅ #जुकाम: सूंघने से सांस साफ होता है और जुकाम ठीक होता है।
✅ #मुंह_के_छाले: पानी में मिलाकर छालों पर लगाने से राहत।
✅ #दांतदर्द: रुई में 2 बूंद डालकर दांत पर रखने से दंत शूल खत्म।
✅ #खांसी_दमा: गुनगुने पानी में 4-5 बूंद पीने से राहत।
✅ #हृदय_रोग: आंवले के मुरब्बे पर 2-3 बूंद डालकर सेवन करें।
✅ #पेट_दर्द: बताशे पर डालकर खाने से पेट दर्द दूर।
✅ #मन्दाग्नि: भोजन के बाद पानी में 2-3 बूंद मिलाकर पीने से पाचन सुधरे।
✅ #कमजोरी: देसी गाय के मक्खन और शहद में मिलाकर सेवन करें।
✅ #हिचकी: जीभ पर 2-3 बूंद लें, आधा घंटा कुछ न खाएं।
✅ #खुजली: नीम तेल में मिलाकर लगाने से खुजली में राहत।
✅ #मधुमक्खी_या_बिच्छू_काटने: लगाने से दर्द में राहत।
✅ #फटी_बिवाई_होंठ: वैसलीन में मिलाकर लगाने से लाभ।
✅ #यकृत_की_वृद्धि: सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से लाभ।
⚠️ #अमृतधारा_के_नुकसान
-
अधिक मात्रा में लेने पर दस्त हो सकते हैं।
-
कुछ लोगों को चक्कर आ सकते हैं।
-
उपयोग से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
अमृतधारा सचमुच एक अमृत के समान औषधि है। इसे घर में जरूर बनाकर रखें और आपातकाल में इसका उपयोग करके लाभ पाएं।
![]()
