पूजा के दौरान मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझिए जल्द पूरी होगी मनोकामना
🌹पूजा के दौरान मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझिए जल्द पूरी होगी मनोकामना🌹
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
⚜️देवताओं की कृपा का अनुभव
यदि पूजा-पाठ के बाद मन में असाधारण शांति और संतोष का अनुभव हो, तो यह इस बात का संकेत है कि आपकी भक्ति स्वीकार हो चुकी है। पूजा में कोई विघ्न न आना और मनोकामना का अचानक पूरा हो जाना भी ईश्वर की कृपा का द्योतक है।
⚜️दीपक की लौ और दिव्य सुगंध
पूजा के समय जलाए गए दीपक की लौ यदि शांत और स्थिर रहे और पूजा पूर्ण होने के बाद स्वयं बुझ जाए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसके अतिरिक्त घर में दिव्य और अप्रत्याशित सुगंध का अनुभव होना भी इस ओर संकेत करता है कि देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी हुई है।
⚜️आंसुओं का स्वतः आना
यदि पूजा करते समय आपकी आंखों से स्वतः आंसू आने लगें, तो यह ईश्वर के प्रति आपकी गहरी भावनाओं का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार, यह संकेत है कि आपकी कोई मनोकामना शीघ्र ही पूरी होने वाली है।
⚜️मूर्ति या तस्वीर से पुष्प गिरना
यदि पूजा के दौरान देवी-देवता की मूर्ति या तस्वीर से फूल या माला अचानक आपके ऊपर गिर जाए, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। यह संकेत है कि भगवान आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और आपको आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।
⚜️अतिथि का आगमन
पूजा के बाद यदि आपके घर अचानक कोई अतिथि पधारें, तो इसे भी पूर्ण फलप्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। यह इस ओर इशारा करता है कि आपकी पूजा सफल रही है और ईश्वर ने आपकी भक्ति को स्वीकार किया है।
पूजा के दौरान मिलने वाले ये छोटे-छोटे संकेत साधारण नहीं होते। ये इस बात के प्रतीक हैं कि आपकी श्रद्धा को ईश्वर ने स्वीकार किया है और शीघ्र ही आपकी मनोकामनाएँ पूरी होंगी।
![]()
