अनंत चतुर्दशी 2025: मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के खास उपाय
🌹अनंत चतुर्दशी 2025: मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के खास उपाय🌹
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
🪔अनंत चतुर्दशी का महत्व
वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह शुभ तिथि 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को पड़ रही है। यह दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की आराधना को समर्पित है।
मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है, जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
🚩अनंत चतुर्दशी पर अपनाएं ये खास उपाय
⚜️1. मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए
यदि आप बार-बार आने वाली परेशानियों से परेशान हैं, तो इस उपाय को करें—
👉 इस दिन 14 लौंग लगे लड्डू भगवान सत्यनारायण को अर्पित करें और पूजा के बाद यह लड्डू किसी चौराहे पर रख दें।
मान्यता है कि इससे जीवन की सभी कठिनाइयाँ दूर होती हैं और घर में शांति बनी रहती है।
⚜️2. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए
👉 अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
शास्त्रों के अनुसार तुलसी पत्र चढ़ाने से विष्णु जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और सभी पापों से मुक्ति दिलाते हैं।
⚜️3. अन्न और वस्त्र का दान
👉 इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न एवं वस्त्र दान करना अत्यंत पुण्यकारी होता है।
साथ ही, ‘ॐ अनन्ताय नमः’ मंत्र का जाप अवश्य करें।
इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
⚜️4. कष्टों से मुक्ति के लिए अनंत सूत्र
👉 इस दिन चौदह गांठों वाला रेशमी धागा (अनंत सूत्र) विधिपूर्वक पूजा के बाद कलाई पर बांधें।
मान्यता है कि ऐसा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और धनलाभ के अवसर मिलते हैं।
⚜️5. व्रत कथा का पाठ
👉 अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत व्रत कथा का पाठ करना अनिवार्य माना गया है।
यह परिवार में सुख-शांति लाता है और जीवन की बाधाओं को दूर करता है।
अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना का विशेष पर्व है। इस दिन श्रद्धा और नियम से व्रत, पूजन और उपाय करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और सभी दुख-दरिद्रता दूर होती है।
![]()
