बरसात में आँख आना
बरसात में आँख आना
आँख आना रोग के लक्षण :
आँख का लाल होना , दर्द होना और आँख से पानी आना इसके मुख्य लक्षण हैं ।
आँख आने पर आँखों में कुछ अटका हुआ सा प्रतीत होता है ।
इस रोग में आँख खोलने से भी दर्द होता है और रोग के बढ़ने पर गाढ़ा -गाढ़ा पदार्थ भी निकलता है इसलिए रात में पलकें चिपक जाती हैं, जोकि पीड़ादायक है ।
बरसात में आँख आने की बीमारी (Conjuctivitis) होने लगती है। बेल के पत्ते पीसकर आँखों पर लेप करने से एवं पत्तों का रस आँखों में डालने से आँखें ठीक हो जाती है ।
नींबू एवं गुलाबजल का समान मात्रा का मिश्रण एक-एक घण्टे के अंतर से आँखों में डालने से एवं हल्का-हल्का सेंक करते रहने से एक दिन में ही आयी हुई आँखें में आराम मिलता है।
