भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म…
भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म ( राख ) धारण क्यों करते हैं
क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म ( राख ) धारण क्यों करते हैं ? आओ जरा चिंतन करें इस संसार में जो कुछ भी आज है वह कल के लिए मात्र और मात्र एक राख के ढेर से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। यहाँ तक कि हमारा स्वयं का शरीर भी एक मुट्ठी राख से ज्यादा कुछ नहीं है। जीवन का अंतिम और अमिट सत्य राख ही है।
अतः राख ही प्रत्येक वस्तु का सार है और इसी सार तत्व को भगवान शिव अपने शरीर पर धारण करते हैं। भगवान शिव की भस्म कहती है कि किसी भी वस्तु का अभिमान मत करो क्योंकि प्रत्येक वस्तु एक दिन मेरे समान ही राख बन जाने वाली है।
आपका बल, आपका वैभव, आपकी अकूत सम्पदा सब यहीं रह जाने हैं। प्रभु कृपा से जो भी आपको प्राप्त हुआ है उसे परमार्थ में, परोपकार में, सद्कार्यों में और सेवा कार्यों में लगाने के साथ – साथ मिल बाँट कर खाना सीखो। यही मनुष्यता है, यही दैवत्व है और यही जीवन का परम सत्य व जीवन की परम सार्थकता भी है।