Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • घर में जूते-चप्पल रखने का सही तरीका जाने….

घर में जूते-चप्पल रखने का सही तरीका जाने….

घर में जूते-चप्पल रखने का सही तरीका जाने….

…वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सभी चीजों को एक निश्चित दिशा एवं उचित स्थान पर रखना शुभ माना जाता है, ऐसे में सबसे पहले हम बात करेंगे जूते-चप्पल की वास्तु के मुताबिक घर में जूते-चप्पल रखने के लिए भी एक दिशा निर्धारित है। अक्सर लोग अपने जूते-चप्पल घर की दहलीज पर उतार देते हैं, वहीं, कुछ लोग घर के अंदर जूते-चप्पल लेकर चले आते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसा करना गलत है।

 

आइए जानते हैं जूते-चप्पल से जुड़े उपयोगी वास्तु टिप्स….
जिन लोगों के घर में जूते इधर-उधर बिखरे रहते हैं, वहां शनि की अशुभता का प्रभाव रहता है।

घर के बाहर या अव्यवस्थित तरीके से पड़े जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं, इसलिए उसे अच्छे से इकट्ठे करके एक जगह पर रखे।

पुराने जूते-चप्पल रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, इसके साथ ही समस्याएं घर से जाने का नाम ही नहीं लेती।

घर के पूर्व, उत्तर, ईशान या आग्नेय कोण में जूते-चप्पल की रैक या अलमारी कभी न बनाएं।
जिस बेड पर सोते हैं, उसके नीचे भी जूते-चप्पल इकट्ठे न होने दें, नहीं तो स्वास्थ्य में कमी आती है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required