जानें हस्तरेखा से भविष्य…39
जानें हस्तरेखा से भविष्य…39
जीवनरेखा को अंत में आड़ी रेखा काट दे तो होगी तत्काल मृत्यु
********
यदि एक आड़ी रेखा आकर जीवनरेखा को रोक दे तो यह जातक की तत्काल मृत्यु का संकेत होगी। प्रत्येक दृष्टान्त में वही तरीका काम में लेना चाहिये जो बीमारी ढूंढने के लिए अब तक लेते आ रहे हैं। जीवनरेखा की अन्तिम स्थिति को दोनों होथों में भली-भांति देखना चाहिए। यदि बायें हाथ में रेखा का अन्त ठीक है किन्तु दायें हाथ में रेखा का अन्त दूषित है तो निश्चित जानिये कि स्वाभाविक जीवन में कोई विकट बदलाव आ रहा है। ऐसे जातक को जीवन में कोई गन्दी आदत पड़ जाती है जिससे आगे चलकर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसे केस में जातक की दुश्चरित्रता का पता लगा कर उसके बुरे परिणाम के प्रति चेतावनी दे देनी चाहिए तब सम्भव है जातक सुधर जाये।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
![]()
