Search for:

जानें हस्तरेखा से भविष्य…36

जानें हस्तरेखा से भविष्य…36
—————————


लगातार बारीक होती जीवनरेखा यानी धीमी गति से मृत्यु
*******
यदि जीवनरेखा प्रारंभ में मोटी व गहरी हो लेकिन वह धीरे धीरे आगे बढ़ती हुई पतली होती चली जाये और फिर केश के समान बारीक होकर हथेली से गायब हो जाये तो यह बताती है कि जातक में जीवन्त शक्ति धीरे-धीरे कम होती चली जा रही है और आखिरकार जीवन शक्ति इतनी क्षीण हो जाती है कि जातक निष्प्राण होकर गुजर जाता है। ऐसे जातक अचानक मृत्यु को प्राप्त नहीं करते अपितु इनकी मौत धीमी गति से होती है। जैसे- जैसे उम्र बढ़ती है जातक को स्थायी बीमारी लग जाती और आयु के साथ यह बीमारी भी धीमी गति से आगे बढ़ती चली जाती है। ऐसे जातक की मृत्यु घुटन या संघर्ष की शक्ति समाप्त होने के कारण होगी। अत: ऐसी अदृश्य होती हुई जीवन रेखा यदि लम्बी भी हो तब भी अच्छी नहीं कही जा सकेगी। अदृश्य होती हुई रेखा वाला जातक जीवन रेखा की लम्बाई के अन्त तक जी पायेगा और निराशाजनक स्थिति के कारण शीघ्र मृत्यु को प्राप्त होगा


राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो.
9611312076

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required