Search for:

कर्क संक्रांति आज

कर्क संक्रांति आज
******************
सनातन धर्म में संक्रांति तिथि का बेहद खास महत्व है। यह पर्व हर महीने सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। धार्मिक मत है कि सूर्य देव की पूजा करने से करियर संबंधी परेशानी दूर होती है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। संक्रांति तिथि पर श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करते हैं।
सूर्य राशि परिवर्तन
================
वर्तमान समय में सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। इस राशि में सूर्य देव 15 जुलाई तक रहेंगे। इसके अगले दिन सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 16 जुलाई को शाम 05 बजकर 40 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
कर्क संक्रांति शुभ मुहूर्त
==================
सूर्य देव के कर्क राशि में गोचर करने की तिथि पर कर्क संक्रांति मनाई जाती है। इस प्रकार 16 जुलाई को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पुण्य काल सुबह 05 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 40 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 40 मिनट तक है।
कर्क संक्रांति शुभ योग
===================
ज्योतिषियों की मानें तो कर्क संक्रांति पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। कर्क संक्रांति पर शोभन योग का संयोग 11 बजकर 57 मिनट तक है। इसके साथ ही पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद का संयोग बन रहा है। इन योग में सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्यता का वरदान प्राप्त होगा।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

Loading

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required