Search for:

मदर्स डे आज

मदर्स डे आज
**************
मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे अनमोल और खास होता है। इस रिश्ते की सबसे खास बात है। कि जन्म से पहले ही बन जाता है और जीवनभर आपके साथ रहता है। मां का रोल हमारे जीवन में बेहद अहम है। कोई भी बच्चा अपने जीवन में पहली सीख मां से ही लेता है। मां की भूमिका, त्याग और समर्पण को सम्मानित करने के लिए हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे को 11 मई को मनाया जा रहा है। मां के प्यार और त्याग के बारे में जितना भी कहें कम ही है। अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए ये एक अच्छा अवसर है।

मंदिर जाएं
===========
दिन की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से कर सकते हैं। घर के पास में कोई मंदिर हो तो मां के साथ सुबह मंदिर जाएं, जहां उनके साथ मिलकर पूजा करें। मंदिर आकर मां को सुकून भी मिलेगा और दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से शुरू करने पर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अगर आप सुबह मंदिर नहीं जा सकते तो शाम की आरती में शामिल हो। इस समय मंदिर में कुछ वक्त बैठकर भजन या शांति को प्राप्त किया जा सकता है।

मां के साथ शाॅपिंग
=================
अधिकतर महिलाओं को खरीदारी के लिए बाजार जाना पसंद होता है, खासकर अपने बच्चों के साथ। इस बार आप अपनी मां को किसी माॅल या पास की लोकल मार्केट ले जा सकते हैं। यहां दोनों मिलकर खरीदारी करें। जरूरी नहीं कि खरीदारी ही करें, विंडो शाॅपिंग भी मां को उत्साहित कर देगी।

स्पा या पार्लर
==========
मां को स्किन केयर या रिलैक्स महसूस कराने के लिए स्पा या पार्लर ले जा सकते हैं। यहां मां के लिए पैकेज बुक करें। मेनिक्योर, पैडिक्योर, मसाज, फेशियल आदि उन्हें कुछ देर के लिए रिलैक्स होने का मौका देगा। साथ ही मां जो घर परिवार की जिम्मेदारी में अक्सर अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं, वह यहां पहुंचकर खुश हो जाएंगी।

पिकनिक पर जाएं
================
आप अपनी मां, उनकी मां यानी नानी या दादी को लेकर पिकनिक पर जा सकते हैं। मां की सहेलियों को भी पिकनिक के लिए इनवाइट कर सकते हैं। एक छोटी सी पिकनिक मां को बहुत खुश कर सकती है। गर्मी का मौसम है तो दिन में अगर पिकनिक प्लान नहीं कर सकते हैं तो शाम के वक्त शहर में स्थित किसी हेरिटेज स्थल, वाॅटर पार्क या पिकनिक स्पॉट पर मजेदार वक्त बिताने जा सकते हैं।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Loading

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required