Search for:

नारियल का दूध है बालों के झड़ने का इलाज –

नारियल का दूध है बालों के झड़ने का इलाज –

सामग्री –

1 कप नारियल का दूध।

विधि –

आप नारियल का दूध घर में भी बना सकते हैं। नारियल को या तो कस लें या पीस लें और उसे दूध के साथ मिला दें।

अब हेयर डाई ब्रश से नारियल के दूध को जड़ों में लगाएं।

अब अपने सिर को तौलिये से ढक लें और लगभग 20 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें।

20 मिनट के बाद तौलिया को हटा दें और अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।

पानी से धोने के बाद बालो को शैम्पू से धोएं।

नारियल के दूध का इस्तेमाल कब करें –

आप इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार ज़रूर करें।

 

बालों को झड़ने से रोकने के लिए नारियल के दूध के फायदे –

नारियल का दूध विटामिन ई और वसा से समृद्ध है जो आपके बालों को नमी देता है साथ ही स्वस्थ भी रखता है। दूध पोटेशियम से समृद्ध होता है और इसमें अन्य महत्वपूर्ण घटक भी पाए जाते है जो बालों को बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी है। नारियल का दूध प्रोटीन, वसा और खनिजों जैसे पोटेशियम से समृद्ध होता है। इस प्रकार, नारियल के दूध से आप अपने बालों को धोकर झड़ने से बचा सकते हैं। नारियल के तेल में भी इसी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे जड़ें आपकी मजबूत होती हैं और दो मुंहे बाल भी नहीं होते। इस तेल के साथ नियमित रूप से अपने बालों में मसाज करने से बाल झड़ते नहीं हैं। आप नारियल को कस लें और दूध के साथ कसे नारियल को मिला लें साथ ही इसमें थोड़ा पानी भी डालें। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बालों को झड़ने से बचाते हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required