Search for:
  • Home/
  • धर्म/
  • सपने में शिवलिंग की पूजा करना

सपने में शिवलिंग की पूजा करना

यह सपना आपके लिए बेहद शुभ है। यदि आपको बार- बार सपने में शिवलिंग के दर्शन हो रहे हैं, तो आपके ऊपर भगवान शिव की साक्षात कृपा है। अगर आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं, तो इसका संबंध पुर्वजन्म से भी हो सकता है। धार्मिक मान्यता है कि इस सपने से यह भी पता चलता है कि आपको आपके बुरे कर्मों की सजा मिल चुकी है।

 

शिवलिंग का दिखाई देना- सपने में यदि शिवलिंग दिखाई दे तो ये कुछ मामलों में बहुत ही शुभ होता है. मान्यता है कि शिवलिंग का सपने में दिखाई देना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में किसी बड़ी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है. जीवन का एक नई दिशा में मिल सकती है.

 

शिवलिंग की पूजा करते देखना- सपने में शिवलिंग की पूजा करना इस बात का संकेत हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपकी अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है. या फिर कोई अधूरा कार्य पूर्ण हो सकता है. ये मनोकामना के पूर्ण होने का भी संकेत हो सकता है. इस तरह के सपने को शुभ माना गया है.

सपने में सफेद शिवलिंग का दिखना- सपने में जब सफेद शिवलिंग नजर आए तो इसे स्वप्न शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है. सफेद शिवलिंग का दिखाई देना इस बात का इशारा हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपको किसी गंभीर रोग से छुटकारा मिल सकता है. जीवन में कुछ अच्छा घटित हो सकता है.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required