शारदीय नवरात्रि 2025: इस साल 10 दिन तक होगी मां दुर्गा की साधना 🌺
शारदीय नवरात्रि 2025: इस साल 10 दिन तक होगी मां दुर्गा की साधना 🌺
क्यों खास है शारदीय नवरात्र 2025?
हिन्दू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 2025 का पहला दिन 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार नवरात्र केवल 9 नहीं, बल्कि 10 दिनों तक चलेंगे। इसका कारण है इस वर्ष तिथियों में वृद्धि होना, जो कि बेहद शुभ फलदायक मानी जाती है।
कब से कब तक रहेंगे नवरात्र?
-
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत: 22 सितंबर 2025, रात 01:23 बजे
-
प्रतिपदा तिथि का समापन: 23 सितंबर 2025, रात 02:55 बजे
-
नवरात्र का समापन: 1 अक्टूबर 2025, नवमी तिथि
-
इसके बाद 2 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी) मनाया जाएगा।
क्यों बढ़ रहे हैं नवरात्र?
इस वर्ष श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का क्षय हो रहा है और नवरात्रि में चतुर्थी तिथि की वृद्धि हो रही है। इस वजह से नवरात्र 9 नहीं बल्कि 10 दिन के होंगे।
धर्म शास्त्रों के अनुसार, नवरात्र में तिथि की वृद्धि होना अत्यंत शुभ माना जाता है और इससे मां दुर्गा की कृपा और भी अधिक प्राप्त होती है।
नवरात्र की तिथियां 2025 📅
-
22 सितंबर – प्रतिपदा
-
23 सितंबर – द्वितीया
-
24 सितंबर – तृतीया
-
25 सितंबर – चतुर्थी
-
26 सितंबर – चतुर्थी (वृद्धि तिथि)
-
27 सितंबर – पंचमी
-
28 सितंबर – षष्ठी
-
29 सितंबर – सप्तमी
-
30 सितंबर – अष्टमी
-
1 अक्टूबर – नवमी
शारदीय नवरात्रि पूजा और कलश स्थापना मुहूर्त 🌸
-
घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक
-
अवधि: 1 घंटा 56 मिनट
-
अभिजित मुहूर्त: 11:49 बजे से 12:38 बजे तक
-
प्रतिपदा प्रारम्भ: 22 सितंबर 2025, 01:23 एएम
-
प्रतिपदा समाप्त: 23 सितंबर 2025, 02:55 एएम
इस बार शारदीय नवरात्र 10 दिनों तक चलने वाले हैं, जो मां दुर्गा की साधना और उपासना करने का विशेष अवसर प्रदान करेंगे। बढ़ी हुई तिथि को अत्यंत शुभ माना गया है, इसलिए इस नवरात्र में की गई पूजा और व्रत का अधिक फल प्राप्त होगा।
🚩#ऊँ_श्रीदुर्गाय_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
