शीघ्रपतन का इलाज संभव है हवस का नहीं
“शीघ्रपतन का इलाज संभव है हवस का नहीं”
आज के दौर में जो सैकसुअल संबंधित समस्या जोरों पर है वह है शीघ्रपतन.. अब शीघ्रपतन(कम टाइमिंग) अगर शादीशुदा लोगों में हो तो समझ आती है लेकिन जब यह शिकायत गैर शादीशुदा जवान लड़के करते हैं तो थोड़ा अजीब लगता है।
आज की पोस्ट शादीशुदा पुरुष जो शीघ्रपतन की समस्या से झूझ रहे हैं उनके लिए है। शीघ्रपतन (कम टाइमिंग) के अलग अलग पुरुषों में अलग अलग कारण हो सकते हैं।
पहला कारण..
पाचनतंत्र की समस्या जिसमें कब्ज. गैस. बदहजमी. तेजाबयत. जी मतलाना. पाचन शक्ति. का कमजोर पड़ जाना पाचनतंत्र से जुड़े और भी कई रोग हैं जिनके चलते यह कम टाइमिंग वाली समस्या आ सकती है।
दूसरा कारण..
लीवर की गर्मी हो सकता है पिछले कुछ लेख हमने लीवर की गर्मी पर लिखे हैं। लीवर की गर्मी के कारणों पर भी काफी कुछ लिख चुका हूं कैमिकल का दौर है फसल की उगाई से लेकर पकाने खाने तख कैमिकल की भरमार है उपर से फास्टफूड ने बेड़ा गर्क किया हुआ है। शरीर में कब किया रोग सामने आ जाये कुछ नहीं कहा जा सकता फिर भी बहुत बारीकी से समझाया है कि लीवर की गर्मी के कारण कैसे टाइमिंग कम हो जाती है।
तीसरा कारण.. वीर्य का पतला होना..
वीर्य अगर पतला है तो भी टाइमिंग कम हो जाती है। अगर वीर्य पतला है तो पहले वीर्य गाढ़ा करना होगा। वीर्य पतला होने का बहुत बड़ा कारण लीवर की गर्मी भी है। जब तक लीवर की गर्मी नार्मल नहीं होगी वीर्य पतला ही बनता रहेगा चाहे आप लाख रुपये की दवा खालें।
चौथा कारण
लिंग की नाली में वरम _सूजन होना बहुत से लोगों को हस्तमैथुन करने के कारण लिंग के अंदरूनी भाग में सूजन वरम आ जाता है। अब वरम अगर होगा तो संभोग के समय लिंग में गुदगुदी सी होगी और बहुत जल्द डिस्चार्ज हो जाएगा।
तो यह समझना बहुत जरूरी है कि लिंग के अंदरूनी भाग में सूजन या वरम तो नहीं है। क्योंकि कई बार लिंग की नाली में होने वाली तकलीफ़ किसी चैकअप या टेस्ट में भी पकड़ में नहीं आ पाती लेकिन तकलीफ़ बराबर रहती है। लिंग की नाली में सूजन वरम हो या पस खून जलन दर्द अगर है तो इलाज बहुत जरूरी है। इलाज होते ही टाइमिंग कई बार अपने आप नार्मल हो जाती है।
हस्तमैथुन के कारण या पौर्न फिल्में देखने के कारण लिंग का अगला भाग बहुत ज्यादा उत्तेजित और सेंसिटिव हो जाता है यह भी एक रोग है कभी-कभी यह रोग इतना बढ़ जाता है। कपड़े की रगड़ भी सहन नहीं कर पाता और डिस्चार्ज हो जाता है। सैक्स के ख्याल से ही पानी जैसा चिपचिपा सा पदार्थ आता है और तनाव पूरी तरह से टूट जाता है।
यह आगे चलकर पुरुष को नामर्दी के दरवाजे पर जा खड़ा कर देता है।
यह कुछ कारण है शीघ्रपतन के किसी व्यक्ति में कोई रोग एक भी हो सकता है कई लोगों में यह सारी समस्याएं भी हो सकती है।
इलाज सबका संभव है बस परहेज अच्छा होना चाहिए।
टाइमिंग बढ़ाने वालों के लिए फिर बता दूँ कि शीघ्रपतन का इलाज संभव है लेकिन मोबाइल फोन में जो देखते हैं और सोचते हैं कि हमारी टाइमिंग आधा घंटा हो तो इसका नाम हवस है। जिसका न कोई इलाज है और न ही कोई सीमा इस लिए अपने साथी के प्रति वफादार रहें जिस तरह हर मामले में पार्टनर की पसंद और ना पसंद का ध्यान रखते हैं इस काम में भी उसका स्टैंड जरूर जानें कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नापसंद है। विश्वास करें जिंदगी का मजा आ जायेगा। कोई रोग है तो पार्टनर को विश्वास में लेकर आपसी सलाह मशविरा से बड़े धैर्य और संयम से इलाज शुरू करें।
सैकसुअल लाइफ में आपका सबसे बड़ा डाक्टर आपका पार्टनर है जिस दिन आपने यह बात समझ ली उसी दिन आपकी थोडी सी समझदारी से आप देखेंगे कि जिस कम टाइमिंग और शीघ्रपतन का रोना आप रो रहे थे वह कुछ नहीं बस हव्वा था। सैकसुअल संबंध आपने अपने पार्टनर के साथ बनाने है किसी डाक्टर हकीम वैध के साथ नहीं तो इस टापिक पर आपने सबसे पहले अपने पार्टनर से बात करनी है।
“ध्यान रहे शीघ्रपतन का इलाज संभव है हवस का नहीं”
—————————
![]()
