गौ पूजा आज
गौ पूजा आज
***********
सनातन धर्म में गौ माता (गाय) को जगत की माता और साक्षात 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास स्थान माना गया है। गौ पूजन से सभी देवी-देवताओं की पूजा का पुण्य औरारोग्य, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
गौ पूजन की सरल विधि
===============
स्नान और शुद्धि: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद संभव हो तो गौ माता को भी प्रेम से जल स्नान कराएं।
तिलक और श्रृंगार: गौ माता के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत (चावल) का तिलक लगाएं।
वस्त्र व माला: गौ माता को कलावा या चुनरी रूपी वस्त्र ओढ़ाएं और फूलों की माला पहनाएं।
नैवेद्य एवं ग्रास: गाय को हरा चारा, गुड़, और आटे की लोई (गोग्रास) श्रद्धा के साथ खिलाएं।
परिक्रमा और आरती: घी का दीपक जलाकर गौ माता की आरती करें। अंत में उनकी परिक्रमा कर आशीर्वाद लें।
प्रमुख पूजन मंत्र
==========
सुरभि त्वं जगन्मातर्देवि विष्णुपदे स्थिता।
सर्वदेवमयी ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस॥
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
