Search for:
  • Home/
  • आयुर्वेद/
  • फीमेल एथलिट ट्रायड: फिटनेस के चक्कर में सेहत का खतरा

फीमेल एथलिट ट्रायड: फिटनेस के चक्कर में सेहत का खतरा

फीमेल एथलिट ट्रायड: फिटनेस के चक्कर में सेहत का खतरा

आजकल शहरों में रनिंग का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है। वज़न घटाने और फिट दिखने की चाहत में सुबह के पार्कों में दौड़ती हुई लड़कियाँ आम नज़ारा बन गई हैं। शुरुआत में इसका असर तेज़ दिखता है—वज़न घटता है, स्टैमिना बढ़ता है—लेकिन धीरे-धीरे यही जुनून शरीर पर भारी पड़ने लगता है।

कई बार यह शौक़ प्रोफेशनल एथलीट्स जैसी मेहनत तक पहुँच जाता है, जबकि यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि जिस उम्र में कई लोग रनिंग शुरू करते हैं, उसी उम्र में असली एथलीट्स अपने जूते टांग चुके होते हैं।


क्या है फीमेल एथलिट ट्रायड?

Female Athlete Triad तीन स्थितियों के मेल को कहते हैं:

  1. लो एनर्जी अवेलेबिलिटी (Energy Down) – जब शरीर को जितनी ऊर्जा चाहिए उतनी नहीं मिलती।

  2. मासिक धर्म की अनियमितता – पीरियड्स का गड़बड़ होना या महीनों तक न आना।

  3. हड्डियों की कमजोरी – अस्थि क्षय और स्ट्रेस फ्रैक्चर का बढ़ा हुआ खतरा।

यह कैसे होता है?

  • वज़न कम करने के लिए लड़कियाँ खाना घटा देती हैं।

  • रनिंग और वर्कआउट से ऊर्जा खर्च और बढ़ जाती है।

  • लगातार एनर्जी डेफिसिट से हार्मोनल सिस्टम बिगड़ता है।

  • सबसे पहले पीरियड्स प्रभावित होते हैं और बाद में हड्डियाँ कमजोर होने लगती हैं।


आयुर्वेदिक दृष्टिकोण

आयुर्वेद इसे अल्प आहार और धातु क्षय की स्थिति मानता है।

  • जब शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता तो अस्थि धातु दुर्बल हो जाती है।

  • रज: (मासिक धर्म) की नियमितता बिगड़ जाती है।

  • इसके लक्षण नाखून-बालों के झड़ने और आँखों के नीचे काले गड्ढों के रूप में भी दिखते हैं।


इससे बचने के उपाय

👉 केवल रनिंग नहीं, शरीर को रिकवरी भी दें।
👉 डाइट में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम शामिल करें – दूध, दालें, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ और नॉनवेज।
👉 रनिंग के साथ हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें, ताकि हड्डियाँ और मांसपेशियाँ मजबूत रहें।
👉 अगर लगातार थकान, पीरियड्स की गड़बड़ी या चोट का अनुभव हो तो इसे नज़रअंदाज़ न करें।


असली फिटनेस का मतलब

फिटनेस केवल किलोमीटर गिनने या वज़न घटाने का नाम नहीं है।
असली फिटनेस वह है, जो आपको जीवनभर संतुलित, मज़बूत और स्वस्थ रखे।

Loading

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required